Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र में सुलझा दम्पति विवाद, समझौते के बाद साथ रहने को हुए तैयार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 01 अप्रैल 2026।

पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आज आयोजित सत्र के दौरान पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस परामर्श केंद्र में कुल 7 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें एक दम्पति का विवाद आपसी समझौते से सुलझा लिया गया।

03 साल पुराने रिश्ते में आया था विवाद

थाना पुवायां क्षेत्र के एक दम्पति, जिनका विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व हुआ था, के बीच पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो गए थे। महिला पिछले चार महीनों से अपने मायके में रह रही थी। उसने पति और सास पर मारपीट व प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

परामर्श से सुलझा मामला

परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी आपसी बातचीत कराई गई और समझाया-बुझाया गया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए और समझौता कर लिया।

सकुशल विदा किया गया दम्पति

समझौते के बाद दम्पति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया। इस पहल से एक टूटते परिवार को फिर से जोड़ने में सफलता मिली।

टीम रही मौजूद

इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र म0उ0नि0 मधु यादव, म0आ0 बबीता देवी और का0 साकेत कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

👉 उद्देश्य:
परिवार परामर्श केंद्र का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना है।



Post a Comment

0 Comments