प्रबंध संपादक शशांक मिश्रा
आशियाना, लखनऊ (16 अप्रैल 2026):
संविधान निर्माता भारत रत्न की जयंती के अवसर पर “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक के नेतृत्व में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धांजलि, विचार-विमर्श और सामाजिक समरसता के संकल्प का संगम बना, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान को केंद्र में रखा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल केवल एक तिथि नहीं, बल्कि न्याय, समानता और अधिकारों की चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।” उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अन्याय के विरुद्ध सजग रहने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण हेतु स्थापित ‘तारा शक्ति केंद्र’ आज एक सशक्त पहल बन चुके हैं, जिनसे हजारों महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में 62 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और 150 कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा सके।
राजनीतिक टिप्पणी करते हुए डॉ. सिंह ने और पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल बाबा साहब के नाम पर “घड़ियाली आंसू” बहा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान दलित महापुरुषों के नाम पर स्थापित जिलों और संस्थानों के नाम बदले गए, जबकि कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया।
उन्होंने कहा कि और के नेतृत्व में सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर कार्य करते हुए बिना भेदभाव सभी तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को उन्होंने समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस ने नेहरू को स्थापित करने के प्रयास में बाबा साहब की उपेक्षा की, जबकि उनका योगदान अधिक व्यापक रहा है। वहीं अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों ने समरस और समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को डॉ. अंबेडकर की कृति ‘जात-पात का विनाश’ सहित अन्य साहित्य भेंट किया गया, ताकि उनके विचार जन-जन तक पहुंच सकें।
कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments