Breaking News

मिशन शक्ति टीम ने बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 16 अप्रैल 2026। 

थाना पुवायाँ क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा दल द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। टीम ने अपने माता-पिता से बिछड़े एक बच्चे को महज एक घंटे के भीतर सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

गुरुवार को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को एक बच्चा मिला, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था। मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में उसका फोटो दिखाया और खोजबीन शुरू की।

लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया। बच्चे के पिता ने बताया कि वे मोहल्ला गढ़ी, थाना पुवायाँ क्षेत्र में एक शादी समारोह में आए थे, जहां से बच्चा खेलते-खेलते बाहर निकल गया और रास्ता भटक गया।

पुलिस टीम द्वारा साक्ष्यों की पुष्टि के उपरांत बच्चे को उसके माता-पिता को सकुशल सौंप दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

मिशन शक्ति टीम
म0उ0नि0 मनीषा चौधरी, उ0नि0 अमित कुमार, म0का0 मनीषा, का0 दीपक कोहली।

Post a Comment

0 Comments