शाहजहाँपुर में सघन चेकिंग व पैदल गश्त, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 13 अप्रैल 2026।

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में संचालित किया गया।

अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी अपराध, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए पैदल गश्त की गई। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया।


गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रखे जा रहे हैं, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

Previous Post Next Post