शाहजहांपुर, 14 अप्रैल 2026।
जनपद में 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के सफल समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरओ/एईआरओ सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारियों ने पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया, जिससे मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सफलता मिली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची डीईओ पोर्टल (https://shahjahanpur.nic.in/deo-portal) पर उपलब्ध करा दी गई है, जहां आमजन आसानी से अपनी जानकारी देख सकते हैं।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments