[ स्वास्थ्य विभाग / विशेष रिपोर्ट ]
ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा क्षेत्र अंतर्गत जूड़ीकुइया में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षक डॉ. अनिल चौधरी के नेतृत्व में टीम ने 'नूर हेल्थ सेंटर एंड फिजियोथेरेपी सेंटर' को बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। सेंटर के संचालक डॉ. अफजल सूफियान के खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। हालांकि, इस एकल कार्रवाई ने विभाग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गर्भपात का गंभीर आरोप: सूत्रों के मुताबिक, नूर हेल्थ सेंटर पर एक नाबालिग के अवैध गर्भपात का आरोप लगा था। इसी मामले के तूल पकड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और आनन-फानन में केवल इसी सेंटर पर गाज गिराई गई। चर्चा है कि विभाग ने केवल दिखावे के लिए यह कार्रवाई की है।
दर्जनों अवैध क्लीनिकों को 'वरदहस्त': स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि जूड़ीकुइया क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे दर्जनों अवैध नर्सिंग होम और क्लीनिक फल-फूल रहे हैं। जनचर्चा है कि इन अवैध केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों का कथित संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई न होना प्रशासन की मंशा पर संदेह पैदा करता है। "सच की आवाज वेब न्यूज" स्वास्थ्य विभाग से मांग करता है कि बिना किसी पक्षपात के सभी अवैध केंद्रों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाए ताकि जनता के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़ रुक सके।
"भ्रष्टाचार के खिलाफ, आपकी मजबूत आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments