शाहजहाँपुर, 02 अप्रैल 2026।
जनपद के थाना अल्हागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति जलालाबाद स्टेट हाईवे के पास रामा देवी इंटर कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क पर अवैध शस्त्र के साथ घूम रहा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना अल्हागंज में मु0अ0सं0 61/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार और हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार की प्रमुख भूमिका रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments