Breaking News

ईमानदारी की मिसाल: उबर ऑटो में छूटा जेवरातों से भरा बैग; काकोरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल कराया बरामद


[ लखनऊ / गुड वर्क: काकोरी पुलिस ]

ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️

लखनऊ | 28 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़ - पुलिस मित्र

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की काकोरी थाना पुलिस ने एक बार फिर "मित्र पुलिस" का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। बीबीडी क्षेत्र निवासी एक युवक का उबर ऑटो में छूटा हुआ कीमती बैग पुलिस ने कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद बरामद कर उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया।

बरामद सामान की सूची:
कीमती जेवरात: लगभग 14 ग्राम सोने के जेवरात।
अन्य सामान: कपड़े और अत्यंत महत्वपूर्ण निजी कागजात।
पीड़ित: लवकुश मौर्य (निवासी तारा का पुरवा, बीबीडी क्षेत्र)।

ऐसे मिली सफलता: पीड़ित द्वारा सूचना दिए जाने के तत्काल बाद प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में चौकी प्रभारी घुरघुरी तालाब उ0नि0 छत्रजीत सिंह के नेतृत्व में टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट्स का सहारा लेते हुए ऑनलाइन पेमेंट और बार कोड के जरिए उबर ऑटो चालक का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक सामान बरामद कर लिया।

पुलिस टीम का सराहनीय कार्य:
इस सफल बरामदगी में उ0नि0 छत्रजीत सिंह और का0 देवेंद्र कुमार लवानिया की विशेष भूमिका रही। सामान वापस पाकर पीड़ित लवकुश मौर्य की आँखों में खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने काकोरी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

"सच की आवाज वेब न्यूज़" काकोरी पुलिस की इस तत्परता और ईमानदारी की सराहना करता है। पुलिस के इस मानवीय चेहरे से जनता में विश्वास और मजबूत हुआ है।

"भरोसा सुदृढ़ सुरक्षा का - सच की आवाज वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments