शाहजहाँपुर के एम.एस-सी. रसायन विज्ञान प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परिणाम द्वारा घोषित कर दिया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तृतीय सेमेस्टर में आकांक्षा यादव ने 8.31 एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हर्ष मिश्रा ने 8.08 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से पारुल एवं अंशिका रस्तोगी ने 7.62 एसजीपीए के साथ स्थान बनाया।
प्रथम सेमेस्टर में हिमांशी प्रजापति ने 8.00 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपिका वर्मा ने 7.65 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से आरती यादव एवं अनमोल पांडेय ने 7.61 एसजीपीए के साथ स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता परमपूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आज़ाद, उपप्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुराग अग्रवाल, डॉ. संदीप दीक्षित, चंदन गोस्वामी, अमित कुमार सहित सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉलेज परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments