Breaking News

दुर्गा मंदिर कॉरिडोर: तीन दिन की चेतावनी, फिर चलेगा बुलडोजर


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 13 अप्रैल। शहर के चौक क्षेत्र स्थित मोहल्ला भारद्वाजी में मां दुर्गा मंदिर मार्ग पर प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने नगर निगम अधिकारियों व पार्षद सीमा सारस्वत के साथ मौके का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कॉरिडोर के आसपास किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया और दुकानदारों व स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि 17 अप्रैल तक तीन दिन के भीतर सभी लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।


एडीएम वित्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमण का चिन्हांकन कर लिया गया है और संबंधित लोगों को स्वेच्छा से हटाने के लिए अपील की गई है। चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय सीमा के बाद निगम द्वारा जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा भी स्थल का निरीक्षण किया गया था और कॉरिडोर निर्माण में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों को हटाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

Post a Comment

0 Comments