लखनऊ में बाइक चोरी का खुलासा, पारा पुलिस ने शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार


जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 19 सितंबर 2026। थाना पारा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी की गई TVS Apache मोटरसाइकिल संख्या UP32NP3529 बरामद की गई है।

राजवानी इंटरप्राइजेज के सामने से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को सचिन शर्मा पुत्र इन्द्रजीत शर्मा, निवासी देवपुर पारा नई बस्ती, थाना पारा, लखनऊ की TVS Apache मोटरसाइकिल योगीपुरम स्थित राजवानी इंटरप्राइजेज के सामने से चोरी हो गई थी।

इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना पारा में मु0अ0सं0 634/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

सर्विस लेन पर चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को थाना पारा पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अपराधियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कुल्हड़कट्टा मोड़ से आगरा एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया।

पुलिस ने उसकी पहचान रूद्र कुमार पुत्र महेश कुमार, निवासी रानीपुर, पीपरसंड, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में की। पुलिस के अनुसार, उसके पास से चोरी की गई TVS Apache मोटरसाइकिल बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

बेचने की फिराक में था आरोपी: पुलिस

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 26 अगस्त को योगीपुरम स्थित राजवानी इंटरप्राइजेज के सामने से मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे छिपाकर रखा था। पुलिस का कहना है कि 18 सितंबर को आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

रूद्र कुमार पुत्र महेश कुमार, निवासी रानीपुर, पीपरसंड, थाना सरोजनीनगर, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष।

संबंधित मुकदमा

मु0अ0सं0 634/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पारा, जनपद लखनऊ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह, उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मोहित भाटी तथा आरक्षी रोहित कुमार, थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ शामिल रहे।

Previous Post Next Post