शाहजहाँपुर। ग्राम पंचायत भरतपुर, विकास खण्ड मिर्जापुर के ग्राम प्रधान श्री मानिस्टर पुत्र श्री जगदेश्वर के दिनांक 18.03.2026 को निधन के उपरांत रिक्त हुए प्रधान पद के कर्तव्यों के निर्वहन हेतु आज दिनांक 07.04.2026 को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की।
बैठक में ग्राम पंचायत भरतपुर के कुल 13 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 11 सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रधान का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था।
जिलाधिकारी द्वारा प्रधान पद के कर्तव्यों एवं शक्तियों के निर्वहन हेतु किसी एक ग्राम पंचायत सदस्य को नामित किए जाने के लिए उपस्थित सदस्यों का मत प्राप्त किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री हवलदार पुत्र श्री फुलवारी, ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड संख्या-01 (पिछड़ा वर्ग) को नामित किए जाने पर सहमति प्रदान की।
इस प्रकार श्री हवलदार को ग्राम प्रधान के कर्तव्यों के निर्वहन हेतु नामित किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments