Breaking News

लखनऊ: आईटी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली गाड़ियों पर चला हंटर

 

ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ

लखनऊ: राजधानी की सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण और हुड़दंग मचाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। DCP (ट्रैफिक) रवीना त्यागी महोदया के कुशल निर्देशन में आज महानगर क्षेत्र के प्रमुख आईटी चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

मॉडिफाइड साइलेंसर वालों पर हुई वैधानिक कार्यवाही

यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के दौरान टीआई महानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष रूप से उन वाहनों को चिन्हित किया, जिनमें मानक के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे। तेज आवाज और पटाखों जैसी ध्वनि निकालने वाले इन वाहनों के चालकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त नजर

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने न सिर्फ साइलेंसर बल्कि अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखी। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि शहर की शांति भंग करने वाले और नियमों को ताक पर रखने वाले वाहन स्वामियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • आईटी चौराहा पर चला पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान।
  • मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के चालान और जब्ती की कार्यवाही।
  • DCP ट्रैफिक के निर्देश पर शहर भर में अभियान जारी।

#LucknowTraffic #UPPolice #TrafficEnforcement #ModifiedSilencer #LucknowPolice #ActionInLucknow #SachKiAwaz

Post a Comment

0 Comments