ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार,लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ में कानून-व्यवस्था और यातायात नियमों को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
महानगर थाना क्षेत्र में एसीपी महानगर अंकित के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा की टीम ने ग्रीन कॉरिडोर, महानगर चौराहा और निशातगंज इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 7 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर पर विशेष निगरानी रखते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। साथ ही कई वाहन चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
वहीं, नाका थाना क्षेत्र में अतिरिक्त निरीक्षक नीलम पांडे के नेतृत्व में नाका चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments