ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, दिनांक 31.03.2026 को शिकायतकर्ता द्वारा सूचना दी गई कि उसकी 17 वर्षीय बहन को आकाश पुत्र लल्लू निवासी ग्राम शिवधरा थाना मोहनलालगंज द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस पर थाना मोहनलालगंज में मु0अ0सं0 122/26 धारा 87/137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना के बाद पुलिस टीम का गठन कर पीड़िता की तलाश शुरू की गई। दिनांक 02.04.2026 को पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश जारी रखते हुए 03.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर धर्मावतखेड़ा मोड़ के पास से अभियुक्त आकाश (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देश पर डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद, एडीसीपी रल्लापल्ली बसंथ कुमार एवं एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments