Breaking News

हनुमान जयंती पर हनुमत धाम में गूंजा भजन संध्या का आयोजन


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 02 अप्रैल।

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमत धाम में भव्य भजन संध्या एवं श्री रामचरित मानस अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए।

धार्मिक माहौल में गूंजा हनुमत धाम

कार्यक्रम के दौरान हनुमत धाम श्री रामचरित मानस के अखण्ड पाठ से भक्तिमय हो उठा।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पाठ में सहभागिता कर श्रद्धा पूर्वक भगवान श्री हनुमान जी को नमन किया।


व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन सकुशल संपन्न हो सके।

आकर्षक सजावट बनी केंद्र

हनुमत धाम परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल दिखाई दिया।



Post a Comment

0 Comments