🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ 🚨
✍️ जिला संवाददाता – कल्लू उर्फ रजनीश
काकोरी थाना क्षेत्र के घुरघूरी तालाब पुलिस चौकी अंतर्गत मोहान रोड पर ग्वालपुर के सामने गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डाला गाड़ी (UP 32 KN 6217) ने बाइक (UP 32 NF 7679) सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने डाला समेत दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायलों की पहचान गोपी चंद्र पुत्र तारासिंह निवासी गोहरामऊ के रूप में हुई है, जबकि डाला चालक नन्हक्के और उनके पुत्र आकाश व वाशु भी इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0 Comments