Breaking News

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 17 अप्रैल 2026।

 स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रचार-प्रसार के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पद्मजा मिश्रा के निर्देशन में किया गया, जिसमें इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खुराना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपने मोबाइल फोन से निर्धारित नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया और महिला अधिकारों एवं संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।


इस अवसर पर डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. राम शंकर पांडेय, डॉ. अभिषेक, डॉ. गौरव सहित विभिन्न संकायों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद ने की, जबकि अंत में डॉ. पूजा बाजपेई ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments