Breaking News

तिलहर में पुलिस मुठभेड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार; अवैध तमंचे व मोटरसाइकिल बरामद


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 17 अप्रैल 2026। 

थाना तिलहर पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में तिलहर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • फत्ते, निवासी भाऊपुर थाना खुदागंज (घायल)
  • वाहिद खां, निवासी पहाड़गंज थाना बिलसंडा, पीलीभीत (घायल)
  • मुन्ना कुरेशी, निवासी ककराखुर्द थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर

बरामदगी

  • 02 अवैध देशी तमंचा .315 बोर
  • 02 खोखा कारतूस (तमंचों की नाल में फंसे)
  • ₹700 नकद
  • 01 मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर, UP26Z4851)

अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments