लखनऊ। थाना माल क्षेत्र के ग्राम जगनीखेड़ा में जमीन कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित पप्पू पासी ने थाना माल में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रार्थी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के ही गुरे पुत्र जयपाल पासी अपने साथियों के साथ उसकी जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि गुरे के साथ पूरे, कल्लू, राजू पुत्रगण जयपाल पासी तथा दीपक पुत्र मूरे पासी ने एकजुट होकर दबाव बनाने की कोशिश की और जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी।
इस संबंध में पीड़ित ने थाना माल पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments