स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विकसित हो रहे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने बताया कि पहले आजमगढ़ से लखनऊ पहुंचने में लगभग 6 घंटे लगते थे, लेकिन अब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से यह दूरी मात्र ढाई से पौने तीन घंटे में तय की जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर की दूरी भी अब डेढ़ घंटे से कम समय में पूरी हो रही है, जबकि वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंचना भी पहले के मुकाबले अधिक सुगम और तेज हो गया है।
उन्होंने इस बदलाव का श्रेय डबल इंजन सरकार द्वारा विकसित मजबूत और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को देते हुए कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर होने से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिल रही है, बल्कि व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments