Breaking News

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ठाकुरगंज पुलिस की कार्रवाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट शौकत गाज़ी, लखनऊ ✍️

लखनऊ। लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेस नोट के अनुसार, पीड़िता ने 4 अप्रैल 2026 को तहरीर देकर बताया कि आरोपी शंकर कश्यप उर्फ नितिन कश्यप ने शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों से उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, आरोपी द्वारा पीड़िता से लाखों रुपये लेने का भी आरोप है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ठाकुरगंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को बरी कलां गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Post a Comment

0 Comments