काकोरी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट कौशल किशोर, लखनऊ ✍️

लखनऊ। लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

पश्चिमी डीसीपी कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में एसीपी काकोरी शकील अहमद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतीश राठौर ने पुलिस टीम के साथ दुर्गागंज क्षेत्र में अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना नंबर प्लेट के वाहन, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले और बिना वैध कागजात के वाहन चला रहे चालकों की सघन जांच की गई।

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए सख्त हिदायत भी दी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Previous Post Next Post