शाहजहाँपुर, 05 अप्रैल 2026।
उत्तर प्रदेश में कौशल विकास को अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ‘कौशल दोस्त’ नामक एआई आधारित चैटबॉट की शुरुआत की है, जो युवाओं को 24×7 सहायता प्रदान करेगा।
डिजिटल युग में त्वरित जानकारी और समय की बचत अत्यंत आवश्यक हो गई है। ऐसे में ‘कौशल दोस्त’ युवाओं के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल साथी बनकर उभरा है। अब स्किल ट्रेनिंग, कोर्स, पंजीकरण या प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। युवा घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट www.upsdm.gov.in के माध्यम से अपने सभी प्रश्नों के उत्तर तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।
यह एआई आधारित चैटबॉट इस प्रकार विकसित किया गया है कि यह सरल भाषा में सटीक और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराता है। चाहे प्रशिक्षण में पंजीकरण की प्रक्रिया जाननी हो, उपलब्ध कोर्स एवं सेक्टर की जानकारी प्राप्त करनी हो, या निकटतम प्रशिक्षण केंद्रों की जानकारी चाहिए हो—‘कौशल दोस्त’ हर समय सहायता के लिए उपलब्ध है। इससे प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को भी बिना किसी कठिनाई के कौशल विकास योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश सरकार की यह पहल डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ प्रशासन को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘कौशल दोस्त’ के माध्यम से युवाओं को सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे वे अपने करियर से जुड़े बेहतर निर्णय ले सकेंगे।
आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सही जानकारी ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। ऐसे में ‘कौशल दोस्त’ न केवल युवाओं को जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें अपने भविष्य की दिशा तय करने में भी सहायता करेगा। यह पहल दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश सरकार कौशल विकास को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर नवाचार कर रही है।
डिजिटल सशक्तिकरण के इस प्रयास के साथ उत्तर प्रदेश एक ऐसे भविष्य की ओर अग्रसर है, जहाँ प्रत्येक युवा के पास अवसर, मार्गदर्शन और सफलता तक पहुँचने के साधन सहज रूप से उपलब्ध होंगे।
शाहजहॉपुर
0 Comments