स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भारत की गौरवशाली सनातन परंपरा और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करने वाले महान योद्धा महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक तथ्यों को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध अभेद्य दीवार बनकर राष्ट्र की रक्षा की थी।
मुख्यमंत्री जी ने महाराजा सुहेलदेव के ऐतिहासिक योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि आज से लगभग 1000 वर्ष पूर्व महाराजा ने जो अद्भुत शौर्य और पराक्रम दिखाया, उसका परिणाम यह हुआ कि अगले 150 वर्षों तक किसी भी विदेशी आक्रांता ने भारत की ओर आँख उठाकर देखने का दुस्साहस नहीं किया। उन्होंने भारत की संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
विस्मृत कर दिए गए राष्ट्रनायकों को उचित सम्मान दिलाने के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा:
"आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से हमारी सरकार ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का भव्य और दिव्य स्मारक बनाया है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रवाद और वीरता का प्रेरणा स्रोत बनेगा।"
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार उन सभी महापुरुषों के सम्मान को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने भारत की अस्मिता के लिए संघर्ष किया। बहराइच स्थित यह स्मारक न केवल पर्यटन का केंद्र बनेगा, बल्कि महाराजा सुहेलदेव की विजय गाथा को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाएगा।
#MaharajaSuheldev #YogiAdityanath #NarendraModi #Bahraich #SanatanCulture #IndianHistory #NationalPride #SachKiAwaz
शाहजहॉपुर
0 Comments