“जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं अतिक्रमण/जाम समस्या के समाधान हेतु बैठक संपन्न”


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, दिनांक 05.04.2026। 

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति तथा नगर में अतिक्रमण एवं जाम की समस्या के समाधान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिओम एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए—

  1. अगले 2 दिनों के भीतर जनपद के कम से कम 100 विद्यालयों में विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कर उसका कार्यवृत्त UPISMVP पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

  2. जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी विद्यालयों को UPISMVP पोर्टल पर ऑनबोर्ड कराते हुए वाहनों की फीडिंग सुनिश्चित की जाए।

  3. ई-रिक्शा द्वारा क्षमता से अधिक बच्चों के परिवहन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए गए कि एक ई-रिक्शा में 6 से अधिक बच्चों का परिवहन न किया जाए।


  4. नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

  5. पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय संचालन के समय स्कूलों के आसपास मौजूद रहकर स्कूली वाहनों का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित करें।

  6. ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट तय करने तथा नगर में अतिक्रमण एवं जाम की समस्या के समाधान हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

  7. नगर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु नियमित प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

Previous Post Next Post