शाहजहाँपुर, 06 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निगोही पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी नन्हेलाल पुत्र चन्द्रभाल निवासी ग्राम कुदिरना थाना निगोही को मुखबिर की सूचना पर तिलहर रोड स्थित कुदिरना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। वह वहां कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था।
गिरफ्तारी 06 अप्रैल को सुबह करीब 4:30 बजे की गई। आरोपी के खिलाफ थाना निगोही में पहले से ही मु0अ0सं0 133/2026 धारा 105 बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments