ब्रेकिंग न्यूज़
रिपोर्टर: कौशल किशोर
लखनऊ। थाना मडीयाव क्षेत्र अंतर्गत चौकी अजीज नगर, सीतापुर रोड स्थित बिठौली चुंगी पुल के नीचे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, आगे जा रही एक ठेलिया पर प्लाई बोर्ड लदा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने ठेलिया में धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया।
हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते वाहन नहीं रुक सका। परिणामस्वरूप कंटेनर का अगला पहिया बाइक सवार युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments