Breaking News

दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 30 अप्रैल 2026। 

थाना सदर बाजार पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को वादी मुख्तार अहमद निवासी मैगलगंज, जनपद लखीमपुर खीरी की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 127/2026 दर्ज किया गया था। आरोप है कि वादी की बहन को दहेज को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।

मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस हटाकर धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए उकसाना) जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर ईदगाह तिराहे से अभियुक्त शालू उर्फ मोहम्मद फैजान (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को दोपहर करीब 12:30 बजे हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमे की जानकारी दी गई तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नितिन कुमार एवं कांस्टेबल विशु तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments