शाहजहाँपुर, 30 अप्रैल 2026।
थाना सदर बाजार पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को वादिनी की तहरीर पर अभियुक्त अभिषेक पुत्र सर्वेश निवासी कस्बा निगोही के खिलाफ मु0अ0सं0 164/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी की 15 वर्षीय पोती को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके परिणामस्वरूप किशोरी ने आत्महत्या कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में 30 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस ने पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को दोपहर करीब 12:55 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को उसके विरुद्ध दर्ज अभियोग की जानकारी देते हुए विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक नम्रता सिंह, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ भाटी तथा कांस्टेबल रोहित कुमार की प्रमुख भूमिका रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments