Breaking News

नगर पंचायत कटरा उपचुनाव: प्रत्याशियों के व्यय की निगरानी हेतु लेखा टीम गठित


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 29 अप्रैल 2026

 नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद पर होने वाले उप निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) शाहजहाँपुर द्वारा प्रत्याशियों के चुनावी व्यय की निगरानी के लिए लेखा टीम (अकाउंट टीम) का गठन किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अधिसूचना दिनांक 07 अप्रैल 2026 के क्रम में नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले चुनावी व्यय की अधिकतम सीमा 2 लाख 50 हजार रुपये निर्धारित की गई है। यह सीमा राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 30 अगस्त 2022 के अनुसार तय की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्याशियों के व्यय की जांच के लिए गठित लेखा टीम में कोषागार कार्यालय शाहजहाँपुर के श्री राजकमल मिश्र (लेखाकार) तथा श्री प्रियांश महरोत्रा (कम्प्यूटर ऑपरेटर, आउटसोर्सिंग) को नियुक्त किया गया है।

यह दोनों कार्मिक वरिष्ठ कोषाधिकारी, शाहजहाँपुर के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में कार्य करेंगे तथा चुनावी खर्चों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न हो।

Post a Comment

0 Comments