Breaking News

शाहजहाँपुर: एडीएम की 'रात्रि चौपाल' में हुआ बड़ा न्याय; फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर लेखपाल सस्पेंड, सैकड़ों ग्रामीणों की सुनीं समस्याएँ

[ एक्शन मोड / शाहजहाँपुर ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

ग्राम चंदौरा बहादुर | 19 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - विशेष जमीनी रिपोर्ट

शाहजहाँपुर जिले के ग्राम चंदौरा बहादुर (परगना कांट) में प्रशासन का एक संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। 18 अप्रैल की शाम ग्रामीणों से शिकायत मिलने पर कि गाँव में 'फॉर्मर रजिस्ट्री' का काम नहीं हो रहा है, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अरविन्द कुमार रात 8 बजे ही गाँव पहुँच गए। अचानक बड़े अधिकारी को गाँव में देख ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

लेखपाल पर गिरी गाज: रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने लेखपाल आशीष कुमार यादव पर कैंप न लगाने, कृषक दुर्घटना बीमा की रिपोर्ट न लगाने और प्रमाण पत्र बनाने में मनमानी करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। एडीएम ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निलंबन की संस्तुति की, जिसके बाद उप जिलाधिकारी सदर ने लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है।

अंधेरे में जली न्याय की मशाल: एडीएम ने पंचायत भवन में ही प्रकाश की व्यवस्था कराकर चौपाल लगाई। यहाँ कृषक दुर्घटना, विरासत, क्युरा बंटवारा और फॉर्मर रजिस्ट्री से जुड़ी सैकड़ों समस्याओं को एक-एक कर सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने एडीएम की इस कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

महत्वपूर्ण सूचना:
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 30 अप्रैल तक सभी पंचायत भवनों पर कैंप लगाकर फॉर्मर रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है। एडीएम अरविन्द कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी लेखपाल, पंचायत सहायक या जनसेवा केंद्र संचालक ने लापरवाही बरती, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रात्रि चौपाल में सोनेलाल यादव, रामनरेश, गीता देवी, संगीता और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन के इस कदम ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

"काम में लापरवाही, तो होगी बड़ी कार्रवाई - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments