Breaking News

लखनऊ: घरेलू विवाद में महिला और ननद की बेरहमी से पिटाई, जान से मारने की धमकी, पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

विशेष संवाददाता: लखनऊ

लखनऊ: राजधानी के थाना माल क्षेत्र के ग्राम ककराबाद में घरेलू विवाद के चलते एक महिला और उसकी ननद के साथ मारपीट और अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर अपने ही परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

लकड़ी जलाने के विरोध पर हुआ हमला

पीड़िता सीमा पत्नी सर्वेश के अनुसार, घटना बीते 29 मार्च 2026 की है। पीड़िता ने अपने निजी उपयोग के लिए घर की छत पर लकड़ियाँ सुरक्षित रखी थीं। आरोप है कि उसके देवर रवि, विशाल और अमन (पुत्रगण महेश) बिना अनुमति उन लकड़ियों को जला रहे थे। जब सीमा ने इसका शांतिपूर्ण विरोध किया, तो तीनों आगबबूला हो गए और सरेराह भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगे।

बीच-बचाव करने आई ननद को भी नहीं बख्शा

शिकायत में कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने सीमा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर जब पीड़िता की ननद नीलम बीच-बचाव करने पहुँची, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय विशाल की माता ने उकसाते हुए कहा कि "इन्हें बांका मार दो, सब निपटा लिया जाएगा", जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पीड़िता ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन 04 अप्रैल 2026 तक इस मामले में कोई ठोस वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई है। न्याय न मिलने से हताश पीड़िता ने अब दोबारा प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके परिवार को जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है।

पीड़िता की मुख्य माँगें:

  • आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज हो।
  • मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वालों की तत्काल गिरफ्तारी हो।
  • पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

#LucknowNews #ThanaMal #CrimeAgainstWomen #UPPolice #LucknowPolice #JusticeForSeema #SachKiAwaz

Post a Comment

0 Comments