Breaking News

उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन का हुआ विस्तार, राजीव सक्सेना बने वरिष्ठ जिला महामंत्री


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, दिनांक 04 मार्च 2026

शाहजहाँपुर में उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन (रजि.) के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला कार्यालय, कचहरी रोड पर किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी राजीव सक्सेना को संगठन का वरिष्ठ जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।

यह प्रस्ताव संगठन की महिला इकाई की पदाधिकारियों एवं अन्य सदस्यों द्वारा रखा गया, जिसे जिला अध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने सहर्ष स्वीकार करते हुए औपचारिक घोषणा की। नियुक्ति के बाद पदाधिकारियों द्वारा राजीव सक्सेना का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

नवनियुक्त वरिष्ठ जिला महामंत्री राजीव सक्सेना ने कहा कि संगठन जनपद में व्यापारियों की मजबूत आवाज है और लगातार व्यापारी इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

जिला अध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने कहा कि जनपद बड़ा होने के कारण संगठन को कस्बा एवं तहसील स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। इसके लिए जल्द ही और जिम्मेदार व्यापारियों को संगठन में पद देकर सक्रिय किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Post a Comment

0 Comments