निष्पक्ष पत्रकारिता, बुलंद आवाज़
ब्यूरो रिज़वान अली, लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना विकासनगर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने जिला बदर की अवधि का उल्लंघन कर शहर में अवैध रूप से मौजूदगी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रजत चौधरी (23) के रूप में हुई है।
न्यायालय संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध और मुख्यालय) ने 31 अक्टूबर 2025 को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत रजत चौधरी को 06 माह के लिए लखनऊ से जिला बदर करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद, वह जानबूझकर विकासनगर क्षेत्र में पाया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने आदेश का ज्ञान होने के बावजूद जानबूझकर उल्लंघन किया। इसके विरुद्ध धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत अपराध संख्या 70/2026 पंजीकृत किया गया है।
कोर्ट का फैसला: अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जिला कारागार लखनऊ भेज दिया गया है।
नाम: रजत चौधरी पुत्र राजेश चौधरी
पता: ई-4/208 सेक्टर एम अलीगंज, विकासनगर
उ०नि० जितेन्द्र कुमार सिंह
उ०नि० विनोद कुमार
हे0का0 अनुज कुमार
0 Comments