Breaking News

कानून को ठेंगा दिखाने वाला 'जिला बदर' अपराधी गिरफ्तार; लखनऊ सीमा में घुसते ही विकासनगर पुलिस ने दबोचा


सच की आवाज़

वर्ष 1, अंक 573 लखनऊ: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 मूल्य: ₹0.00

लखनऊ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: जिला बदर होने के बावजूद विकासनगर में घूम रहा था शातिर 'रजत', पुलिस ने दबोच कर भेजा जेल

विशेष संवाददाता

रिज़वान अली

लखनऊ ब्यूरो


गिरफ्तार अभियुक्त: रजत चौधरी

खनऊ के विकासनगर थाने की पुलिस ने कानून को ठेंगा दिखाने वाले एक शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा घोषित जिला बदर अपराधी रजत चौधरी ने शहर की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर आदेशों की धज्जियां उड़ाई थीं।

न्यायालय के आदेश का उल्लंघन

जाँच के अनुसार, अभियुक्त रजत चौधरी को 31 अक्टूबर 2025 को संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा 06 माह के लिए लखनऊ से निष्कासित किया गया था। अभियुक्त ने इस आदेश पर हस्ताक्षर कर सूचित होने की बात स्वीकार की थी, फिर भी वह विकासनगर क्षेत्र में अपनी आपराधिक गतिविधियों को विस्तार देने हेतु सक्रिय पाया गया।

📋 केस डायरी का विवरण:

अभियुक्त: रजत चौधरी (23 वर्ष) पुत्र राजेश चौधरी
मुकदमा संख्या: 70/2026 धारा 3/10 गुंडा एक्ट
निवास: ई-4/208 सेक्टर एम अलीगंज, विकासनगर
वर्तमान स्थिति: न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार लखनऊ भेजा गया।

👮 जांबाज पुलिस टीम:

इस कार्यवाही को उ०नि० जितेन्द्र कुमार सिंह (बीट प्रभारी), उ०नि० विनोद कुमार और मुख्य आरक्षी अनुज कुमार की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस के इस त्वरित एक्शन से क्षेत्र के अपराधियों में दहशत का माहौल है।

#LucknowPolice #VikasNagar #GundaAct #Action #CrimeAlert #SachKiAwazNews
```

Post a Comment

0 Comments