आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 30 अप्रैल 2026। 

थाना बण्डा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने एवं दुष्कर्म से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को वादी पातीराम निवासी भूडा, थाना बण्डा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त नीटू पुत्र श्रीकेशन निवासी ग्राम आलमपुर पिपरिया (हाल पता गायत्रीनगर, थाना बण्डा) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि अभियुक्त ने वादी की 23 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और मारपीट की। इससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 180/2026 धारा 115(2), 108 व 69 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 30 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नीटू को देवकली तिराहे से लगभग 50 कदम आगे, देवकली मार्ग पर सुबह करीब 10:40 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें छेड़छाड़, धमकी एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post