Breaking News

रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 29 अप्रैल 2026। 

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आयोजित इस गश्त के दौरान थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस बल को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

जनपद पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी रखी जा रही है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments