Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, परिवहन सुरक्षा एवं विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 17 अप्रैल। 

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, परिवहन सुरक्षा एवं विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में दुर्घटनाओं को कम करने तथा यातायात को सुगम बनाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में निर्देश दिए गए कि हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि 10 से अधिक चालान वाले वाहनों की सूची तैयार कर उन्हें ब्लैकलिस्ट/सीज किए जाने की कार्रवाई की जाए। बैठक में उपस्थित NHAI के प्रतिनिधि को निर्देश दिए गए कि NH-30 पर बनाए गए अवैध कटों को तत्काल बंद कराया जाए, वहीं मार्थ के प्रतिनिधि को NH-730C पर चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, थर्मोप्लास्टिक पेंट एवं साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपीआरए दीक्षा भंवरे, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments