Breaking News

होली जुलूस में उत्कृष्ट सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 17 अप्रैल। 

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने होली के पर्व पर जनपद शाहजहाँपुर में परम्परागत रूप से निकलने वाले बड़े एवं छोटे लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एसपीआरए दीक्षा भंवरे, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments