जनपद में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो डाली है और उसके पास अभी भी असलहा मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलान-मिर्जापुर रोड स्थित नर्सरी के पास अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्पित सिंह उर्फ नज्जू पुत्र श्याम सिंह निवासी जरियनपुर थाना मिर्जापुर बताया।
अभियुक्त की निशानदेही पर एक देशी तमंचा .315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उसने बताया कि उसने यह तमंचा अपने एक दोस्त के तिलक समारोह में वीडियो बनाने के लिए प्रयोग किया था और बाद में उसे एक खाली मकान में छिपा दिया था।
बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
बरामदगी:
गिरफ्तारी स्थल व समय:
गंगा चौराहे से लगभग 300 मीटर दूरी, समय 20:20 बजे
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक मो. फरमान, मुख्य आरक्षी रणवीर सिंह एवं आरक्षी गोपाल।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments