शाहजहाँपुर जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 08.04.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम चौकी अशफाकनगर क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शहवाजनगर से गदियाना की तरफ आ रहा है, जिसके पास अवैध तमंचा और कारतूस है। सूचना पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और शहवाजनगर रोड पर निर्माणाधीन हाईवे पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम शोएब पुत्र बली हुसैन, निवासी मोहल्ला कटिया टोला, नाले वाली गली, मस्जिद के पास, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और 12 बोर के दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मु0अ0सं0 129/26 धारा 3/25 A. Act के तहत मामला पंजीकृत किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
गिरफ्तारी स्थल एवं समय:
शहवाजनगर रोड, निर्माणाधीन हाईवे पुल के पास, दिनांक 08.04.2026, समय 23:13 बजे
बरामदगी:
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त शोएब का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें कई मामले पहले भी दर्ज हो चुके हैं:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है, और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी का संदेश भी दिया गया है।
शाहजहॉपुर
0 Comments