Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद

 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 09 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहों के साथ मोटरसाइकिल से किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में शहर की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने न्यू सिटी ककरा खुर्द रोड तिराहे पर चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर में मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन दोनों ने भागने का प्रयास किया और पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

इसके बाद दोनों अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए फायर किया, जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम भूरे उर्फ भूरिया पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला ककरा, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर (उम्र करीब 32 वर्ष) बताया।

बरामदगी:

  • 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर
  • 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
  • 02 खोखा कारतूस .315 बोर (एक नाल में फंसा हुआ)
  • 02 खोखा कारतूस 9 एमएम
  • नगद ₹900
  • 01 मोटरसाइकिल प्लेटिना (रंग काला/हरा, नं. UP25BQ3221)

अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 102/26 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तारी का स्थान व समय:
न्यू सिटी ककरा खुर्द रोड से ककरा कलां मार्ग, समय लगभग 02:12 बजे

पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रणजीत बहादुर सिंह, उ0नि0 भूपेन्द्र राणा, उ0नि0 विवेक कुमार सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस कार्रवाई से जनपद में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।

Post a Comment

0 Comments