शाहजहाँपुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया हार बरामद किया है।
संक्षिप्त विवरण:
थाना रामचन्द्र मिशन पर वादी वीरपाल निवासी ग्राम गुवारी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 67/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने 08 अप्रैल 2026 को दुर्गे ज्वैलर्स, रोसर कोठी से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनीत कुमार रस्तोगी (उम्र करीब 38 वर्ष) निवासी मोहल्ला बक्सरिया, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी किया गया 01 अदद हार (पीली धातु) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।
पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह रोसर कोठी स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान पर काम करता है। 02 अप्रैल 2026 को एक ग्राहक हार में धागा डलवाने आया था, उसी दौरान लालच में आकर उसने हार छिपा लिया और देने से इनकार कर दिया। बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का खुलासा हुआ।
बरामदगी:
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
पुलिस टीम:
अपराध निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 विक्रम कुमार, उ0नि0 सुनील कुमार मौर्य व अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
शाहजहॉपुर
0 Comments