शाहजहाँपुर, 01 अप्रैल 2026।
जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक “दस्तक अभियान” भी चलाया जाएगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी।
जन जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से
👉 “7 का वार, संचारी रोगों पर प्रहार”
👉 “स्वास्थ्य व्यवहार अपनाना है - संचारी रोगों को हराना है”
जैसे संदेश देकर लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
अभियान के तहत नगर निगम द्वारा कचरा उठाने वाली गाड़ियों, ट्रैक्टर और टीपर को सजाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फॉगिंग और छिड़काव कर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने की कार्यवाही की।
प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे संचारी रोगों से बचाव के लिए सावधानियां अपनाएं, जैसे—
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
👉 उद्देश्य:
अभियान का मुख्य लक्ष्य जनपद को संचारी रोगों से मुक्त बनाना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
0 Comments