शाहजहाँपुर, 01 अप्रैल 2026।
जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम शहबाजनगर चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नई बस्ती रेलवे अंडरपास के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मायाप्रकाश (27 वर्ष) पुत्र साधूराम, निवासी नई बस्ती, शहबाजनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 118/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
जांच में सामने आया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की पुष्टि होती है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
👉 पुलिस का संदेश:
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments