Breaking News

रहीमाबाद: अनियंत्रित DCM घर में घुसी; मची चीख-पुकार, चालक गाड़ी छोड़ मौके से हुआ फरार

 

 

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

[ सड़क दुर्घटना / लखनऊ ]

जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

रहीमाबाद, लखनऊ | 15 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़ - LIVE

खनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत अनीपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ सड़क के किनारे तेज रफ्तार में आ रही एक डीसीएम (DCM) अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे एक घर के अंदर जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

चालक फरार, पुलिस तैनात: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद डीसीएम चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही रहीमाबाद पुलिस बल मौके पर पहुँच गया है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

जांच जारी: पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। मौके पर भारी भीड़ जमा है।

"पल-पल की अपडेट, सबसे तेज़ - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments