Breaking News

Shahjahanpur News: तिलहर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल; दबंगों के खौफ में तीन अनाथ बहनें, एसपी से लगाई न्याय की गुहार


[ शाहजहाँपुर / मिशन शक्ति को चुनौती ]

ब्यूरो रिपोर्ट: योगेंद्र सिंह यादव (स्टेट ब्यूरो हेड), उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 28 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़ - पीड़ित की पुकार

शाहजहाँपुर के थाना तिलहर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ तीन अनाथ बहनें दबंगों के आतंक और पुलिस की उदासीनता के बीच जीने को मजबूर हैं। पीड़ित महिला कहकशॉ ने जनपद के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर अपनी और अपनी बहनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शिकायत के मुख्य बिंदु:
दबंगों का आतंक: मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी जुबेर और उबैस पर गाली-गलौज, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
मकान पर कब्जे की नीयत: पीड़िता का आरोप है कि क्रिमिनल माइंडेड विपक्षीगण उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं और उन पर गंदी नजर रखते हैं।
पुलिस की ढिलाई: पीड़िता का कहना है कि वह तिलहर थाने के चक्कर काट कर थक चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

अनाथ बहनों की सुरक्षा दांव पर: पीड़िता कहकशॉ पुत्री स्व० रियाज अहमद ने बताया कि उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। घर में वह तीन बहनें ही रहती हैं, जिन्हें नामजद आरोपियों से हर समय जान का खतरा बना रहता है। पीड़िता ने स्पष्ट किया है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसके जिम्मेदार ये दबंग और स्थानीय प्रशासन होगा।

प्रशासन से मांग:
सरकार जहाँ "मिशन शक्ति" के जरिए महिलाओं की सुरक्षा के बड़े दावे कर रही है, वहीं तिलहर पुलिस की यह कार्यशैली उन दावों पर सवालिया निशान लगा रही है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल हस्तक्षेप कर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

"सच की आवाज वेब न्यूज़" पीड़िता की इस आवाज को प्रमुखता से उठा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि शाहजहाँपुर पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

"सटीक सूचना, पीड़ितों का सहारा - सच की आवाज वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments