जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी में अवैध दवाओं के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए STF, पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को भारी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी, STF टीम (हेड क्वार्टर लखनऊ), ड्रग्स इंस्पेक्टर संदीश मौर्य व चौकी प्रभारी घुरघुरी तालाब उपनिरीक्षक छत्रजीत सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करीमाबाद नहर पुल अंडरपास के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप लेकर जा रहा है।
सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध बाइक सवार को रोका और तलाशी ली। जांच में आरोपी के पास से 5 बोरियों में भरे कुल 504 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुए, जिन्हें रबर से बांधकर ले जाया जा रहा था।
पूछताछ के दौरान आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेहान पुत्र मुसाहेब, निवासी तेरवा थाना रहीमाबाद, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।
बरामद इंजेक्शन की कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments