Breaking News

📰 UPPCS 2024: सौरभ दीप बने नायब तहसीलदार, 184वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया शाहजहाँपुर का मान


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर। UPPCS 2024 परीक्षा में जनपद के सौरभ दीप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 184वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है, जिससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सौरभ दीप के पिता अनिल कुमार राजकीय हाई स्कूल, परसोना खलीलपुर में प्रधानाचार्य हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती विभा गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले सौरभ ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है।

उन्होंने University of Delhi से B.Sc. की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद समाजशास्त्र (Sociology) विषय में M.A. किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी और निरंतर परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया।

सौरभ दीप अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों और प्रेरणा को देते हैं, जिनसे उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति मिली।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Post a Comment

0 Comments